Up News In Hindi: राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। बुधवार को संक्रमण के पांच नए मामले मिले। अब लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20 पहुंच चुकी है।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
Up News In Hindi: राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। बुधवार को संक्रमण के पांच नए मामले मिले। अब लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20 पहुंच चुकी है।
नए मामलों में एक महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें कृष्णानगर निवासी 54 वर्षीय महिला, दिलकुशा निवासी 81 वर्षीय पुरुष, राणा प्रताप मार्ग स्थित 75 वर्षीय पुरुष, न्यू हैदराबाद निवासी 55 वर्षीय पुरुष और हजरतगंज के 27 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इन मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिवारीजनों के नमूने ले रही है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ में अब कोरोना संक्रमण के 43 मामले मिल चुके हैं।