
पवन राजावत
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad0a245c4f6baeaea0d22dd”,”slug”:”jalaun-waiter-serving-food-in-hotel-becomes-police-constable-pawan-rajawat-is-left-stunned-upon-seeing-results-2026-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जालौन: होटल में खाना परोस रहा वेटर बना सिपाही, रिजल्ट देख चौंके पवन राजावत, पूरी की ड्यूटी…फिर छोड़ी नौकरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पवन राजावत
– फोटो : amar ujala
जालौन जिले में होटल में लोगों को खाना परोसते-परोसते अचानक ऑनलाइन रिजल्ट देखा, तो किस्मत नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत रंग लाई थी। जिस हाथ से पवन राजावत अब तक होटल में लोगों को खाना परोस रहे थे। उसी पवन का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हो गया। खास बात इसमें यह रही की सिलेक्शन के बाद भी उसने पूरे दिन और रात तक ड्यूटी की। इसके बाद हिसाब किया, दूसरे दिन नौकरी छोड़ी।
पवन राजावत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने मैनपुरी से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद स्नातक की शिक्षा हासिल की। वह आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कानपुर में रह रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होने के बाद वह अपने अगले परिणाम का इंतजर कर रहे थे। इसी बीच, जब परीक्षा से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी हो गई और फाइनल रिजल्ट का इंतजार था।