अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh

Updated Sun, 24 May 2026 09:36 AM IST

राजधानी में सपा पार्षद ललित किशोर तिवारी रविवार सुबह नगर निगम पहुंचे। कोर्ट के आदेश के बाद आज उन्हें शपथ दिलाई गई। आगे पढ़ें पूरी खबर…


Following court order SP Councilor Lalit Tiwari was administered oath in Lucknow

सपा पार्षद ललित तिवारी को दिलाई गई शपथ
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी लखनऊ में पांच महीने तक चली कानूनी लड़ाई के बाद सपा के ललित तिवारी को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से पार्षद पद की शपथ दिलाई गई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शपथ दिलाई। नगर निगम के 66 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी को कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई हो।  

यह मामला फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड का है। वहां पर भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू विजय हुए थे। दूसरे नंबर पर सपा के ललित तिवारी रहे थे। इन दोनों के बीच मतों का अंतर करीब 1700 का था। चुनाव के बाद ललित किशोर ने कोर्ट में वाद दायर किया कि भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू ने शपथ पत्र में अपनी विवाह को लेकर गलत जानकारी दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें