लखनऊ। अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार को ट्रेन 55086 गोमती नगर-मैलानी को गोमतीनगर के बजाय डालीगंज से रवाना किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार दो अक्तूबर को ट्रेन गोमतीनगर से डालीगंज के बीच निरस्त रहेगी। यात्रियों को डालीगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी।
