Lucknow News:डग्गामार बसों के खिलाफ नहीं की कार्रवाई, नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर – No Action Taken Against Illegal Buses; Nine Police Personnel Sent To Police Lines
लखनऊ। डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसीपी विभूतिखंड की जांच रिपोर्ट पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार ने मंगलवार को की। सभी पर लापरवाही के साथ अवैध बसों के संचालकों को संरक्षण देने का आरोप है। इसमें पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लाइन हाजिर किए गए सभी पुलिसकर्मियों को डग्गामार बसों के संचालन की जानकारी थी। किसी ने भी इनका संचालन रोकने के लिए कार्रवाई नहीं की। बयान में भी पुलिसकर्मियों ने ठोस जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीसीपी पूर्व के निर्देश पर एसीपी ने जांच पूरी की और उच्चाधिकारियों को भेज दिया।…


