संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST

डीपीआरओ ने रोका दो एडीओ का वेतन , 16 अन्य को चेतावनी

– मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती

– शिवगढ़ में आठ, लालगंज में एक शिकायत लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी

रायबरेली। मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने दो एडीओ का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। इस लापरवाही के कारण शिवगढ़ और लालगंज में कुल नौ शिकायतें लंबित हैं। इन दोनों ब्लॉकों के एडीओ का वेतन रोकने संग अन्य 16 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया है। डीपीआरओ ने लालगंज के सहायक विकास अधिकारी शोएब आलम और शिवगढ़ के एडीओ पंचायत हेमंत कुमार का वेतन रोक दिया है। वहीं, अन्य सभी ब्लॉकों के एडीओ को भी नोटिस दी है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि समय से शिकायतों का निस्तारण न करने पर संबंधित एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *