उरई जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव देवपुरा माता मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कालपी पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग के दौरान गोली लगी।
पुलिस ने उसके दो साथियों को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे, 11,995 रुपये नकद, अवैध तमंचा-कारतूस, ताला तोड़ने के औजार और वारदात में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
