सैफई। खेत पर कब्जे के विवाद में धान की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद करने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुइया गांव निवासी दीपेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि नगला किशोरी निवासी शीतला देवी और डिप्टी सिंह यादव समेत नगला तेज निवासी नाहर सिंह यादव, सुनील कुमार यादव और हिमांशु यादव ने 22 सितंबर की रात तमंचों के बल पर ट्रैक्टर से खेत में खड़ी धान की फसल और पौध जोतकर बर्बाद कर दी। सूचना मिलने पर दीपेंद्र अपने बेटे रोहित के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। गोली रोहित के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी फायरिंग और गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर व बाइक से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत का निरीक्षण किया। दीपेंद्र ने बताया कि जमीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है और जुलाई में कब्जे की कोशिश की गई थी। उन्होंने जमीन संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की बात भी कही है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *