लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू होगा। स्पॉट काउंसलिंग-द्वितीय के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 14 से 17 सितंबर  तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

प्रवेश प्रक्रिया में सीयूईटी के पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सीयूईटी में शामिल नहीं होने वाले तथा निर्धारित विषय संबंधी पात्रता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को भी निर्धारित श्रेणी के तहत आवेदन का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों का चयन योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जा सकता है।

पंजीकरण के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों और प्रतीक्षा सूची की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *