संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में एक युवती ने मां की फटकार से नाराज होकर फांसी लगा ली। पूरे नेवाजी मजरे धमोली निवासी रामनरेश की पुत्री आरती (18) से बृहस्पतिवार सुबह उसकी मां ने खाना बनाने को कहा।
इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच तकरार होने लगी। मां ने आरती को फटकार लगाई तो वह नाराज हो गई। कुछ देर बाद उसने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने तक आरती की मौत हो गई। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और सूचना पुलिस को दी। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने खुदकुशी की है। घटना की जांच कराई जा रही है।
