लखनऊ। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2026 के तहत 13 और 14 अक्तूबर को जनपद स्तरीय युवा महोत्सव होगा। यह आयोजन युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से गोमतीनगर के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जिला युवा कल्याण व प्रांतीय विकास दल अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उत्सव में लोकनृत्य समूह, लोकगीत समूह, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। नुक्कड़ नाटक में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इसमें लखनऊ निवासी या अध्ययनरत प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकेंगे। एक प्रतिभागी केवल एक विधा में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। जिला स्तर के विजेता नवंबर में राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे। राज्य स्तर के विजेताओं को 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर मिलेगा। इच्छुक युवा विकास भवन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *