संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 05 Oct 2026 02:53 AM IST


The Traders' Association welcomed Shailendra Sharma



लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को हुई बैठक में संगठन के विधि संयोजक शैलेंद्र शर्मा ‘अटल’ को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल और महामंत्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि शैलेंद्र शर्मा बेबाकी और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते हैं। उनके नई जिम्मेदारी संभालने पर व्यापारियों में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शैलेंद्र शर्मा प्रदेश प्रवक्ता के रूप में व्यापारियों की समस्याओं और उनकी आवाज को भी मजबूती से उठाएंगे।बैठक में चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, युवा अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें