लखनऊ। इसाबेला थोबर्न महाविद्यालय (आईटी कॉलेज) का मंगलवार को संस्थापक दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भारत में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाली इसाबेला थोबर्न के जीवन और योगदान को याद किया गया। पांच पूर्व छात्राओं का सम्मान भी किया गया। समारोह की शुरुआत निशातगंज स्थित कब्रिस्तान में संस्थापक की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। कार्यवाहक प्राचार्य नीरजा मसीह, संकाय सदस्यों और छात्राओं ने पुष्प चढ़ाए। इसके बाद सभागार में मुख्य कार्यक्रम हुआ। बीएड विभाग ने थोबर्न के जीवन पर एक नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। इसमें महिला शिक्षा में उनके योगदान को दर्शाया गया। अध्यक्ष डॉ. ईएस चार्ल्स ने छात्राओं को समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की पांच पूर्व छात्राओं को उनकी उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. स्नेहलता तेवरसन, संध्या तिवारी रॉबर्ट्स, प्रो. फरजाना महंदी, डॉ. नीरजा मसीह और करुणा मसीह शामिल थीं।

संस्थापक दिवस पर आईटी कॉलेज की पांच पूर्व छात्राएं सम्मानित

संस्थापक दिवस पर आईटी कॉलेज की पांच पूर्व छात्राएं सम्मानित
