
मानव तस्करी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मानव तस्करी और टेरर फंडिंग करने वाले सिंडिकेट के सदस्य एनजीओ संचालक अबू सालेह के पश्चिम बंगाल के मदरसे से एटीएस ने कंप्यूटर और दो सिम कार्ड बरामद किए है। दोनों सिम अलग-अलग नाम से खरीदे गए थै। इसके अलावा कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए है, जो घुसपैठियों को आवास और ई-रिक्शा के लिए मदद करने से जुड़े हैं। जांच में सामने आया है कि सालेह कई बार यूपी भी आ चुका है, हालांकि वह अपने करीबियों के नाम नहीं बता रहा है। एटीएस उसे सोमवार को वापस लाकर अदालत में पेश करके कस्टडी रिमांड बढ़ाने का अनुरोध करेगी।
