lucknow news



loader

Trending Videos

लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर चौराहे पर बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने लूट और टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया। उन्नाव के अजगैन निवासी मजदूर बृज किशोर टैक्सी से उतरकर किराया दे रहे थे। इसी बीच दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। वहीं, बुद्धेश्वर विहार निवासी सावित्री बुद्धेश्वर मंदिर गई थीं। मंदिर गेट के पास बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर कान से सोने के झाले उतरवा लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक ने बताया की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *