संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर

Updated Wed, 21 May 2025 05:22 PM IST

अधिकारी पकड़े गए वाहनों को थाने ला रहे थे। तभी माफिया साथियों के साथ आया और टीम पर हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर वाहनों छुड़ा ले गए।


Mafia attacks mining department team scuffles with home guards

Crime demo
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार को गांव सिरौलिया में खनन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ ली। थाने लेकर आते समय माफिया ने साथियों के साथ हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर दोनों गाड़ियां छुड़ाकर ले गए। खनन अधिकारी ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।

Trending Videos

खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया में ग्राम पंचायत कार्यालय के पास माफिया मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर खनन कर रहे लोग भाग निकले। मौके से ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ लिया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *