खनुआ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में एसडीएम कुणाल व सीओ बसंत कुमार सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने खनुवा, शेख फरेंदा समेत कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को भी परखने पर जोर दिया। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या सामने आती है।

ऐसे में मतदान के दिन वेबकास्टिंग, मतदान प्रतिशत की सूचना और किसी आपात स्थिति में अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने के लिए वैकल्पिक संचार व्यवस्था की तैयारी अहम होगी। मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं व सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का भी जायजा लिया गया।



Source link