निचलौल। नगर पंचायत निचलौल और नगर पालिका परिषद सिसवा में करीब डेढ़ साल से राशन कार्ड बनाने का काम बंद होने और अंत्योदय योजना में अपात्रों को लाभ मिलने का आरोप लगा है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।


जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि निचलौल और सिसवा में तत्काल नए राशन कार्ड बनाने का काम शुरू कराया जाए।



Source link