कोतवाली क्षेत्र के गांव की सातवीं की छात्रा को फि्रोजाबाद का युवक अगवा कर ले गया। बेटी अपने पिता के सेवानिवृत्ति में मिले रुपये और जेवरात भी ले गई। पीड़ित ने थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। 17 नवंबर को फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बहोरीढ़ाडा निवासी शिवा बेटी को अगवा कर ले गया। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद फंड के तीन लाख रुपये मिले थे। बेटी तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के लाखों के जेवरात भी साथ ले गई। जब उन्होंने शिवा के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। 19 नवंबर को जब वह आरोपी के घर गए। आरोपी के परिजन से बेटी के बारे में पूछा तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
