{“_id”:”6b08a1b602e97d8d0d07eaa6″,”slug”:”night-shelters-locked-travelers-left-out-in-the-open-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-171715-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: रैन बसेरों पर ताला, खुले में यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 11 मैनपुरी बस स्टैंड पर जमीन पर चादर ओढ़कर सोता यात्री। संवाद
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है, हालांकि प्रशासन के बारे में यह नहीं कही जा सकती। संभवत : अभी आभास ही नहीं हुआ कि ठंड बढ़ने लगी है। निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को रात के समय ठहरने के लिए अब तक व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। रैन बसरे नहीं होने के कारण खासकर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें जमीन और बेंच पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि पहले से स्थापित रैन बसेरों में ताला पड़ा है। दरअसल, मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप के बाद रात को न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों के अलावा बस और ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को खुले में ही सर्दी में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रही हैं। शहर के बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर ठंड में उन्हें बस या ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ता है। कोई बेंच का सहारा लेता है तो किसी को जमीन पर चादर बिछाकर सोने की मजबूरी होती है। ऐसी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सर्दी में लोगों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर बुधवार रात को जब प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की पड़ताल की गई। इस दौरान तस्वीरें सामने आई, उससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे।

फोटो 11 मैनपुरी बस स्टैंड पर जमीन पर चादर ओढ़कर सोता यात्री। संवाद

फोटो 11 मैनपुरी बस स्टैंड पर जमीन पर चादर ओढ़कर सोता यात्री। संवाद

फोटो 11 मैनपुरी बस स्टैंड पर जमीन पर चादर ओढ़कर सोता यात्री। संवाद
