मैनपुरी। कस्बा बरनाहल के एके इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। प्रतियोगिता में आगरा और मथुरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आगरा ने पांच वर्ग में प्रथम स्थान पाया तो मथुरा ने एक वर्ग में। अंडर-19 बालिका वर्ग में मैनपुरी उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में फिरोजाबाद की टीम उपविजेता रही।

Trending Videos

बालक वर्ग अंडर-19 में आगरा की टीम विजेता और मथुरा की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 में आगरा की टीम विजेता, और मथुरा की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 में आगरा विजेता और फिरोजाबाद उपविजेता रहा। बालिका वर्ग अंडर-19 में मथुरा की टीम विजेता और मैनपुरी की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में आगरा की टीम विजेता और फिरोजाबाद की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर- 14 बालिका वर्ग में आगरा विजेता व फिरोजाबाद उपविजेता रही।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन एके इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रधानाचार्य विजय अग्निहोत्री ने किया। स्वतंत्र कुमार सिंह, विनोद कुमार आदि निर्णायक रहे। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, नरसिंह यादव, जितेंद्र यादव, अनी यादव, सुभाष चंद्र, अर्जुन सिंह, गोविंद राम, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *