बदायूं के उसहैत कस्बा में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना से कस्बे में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बाजार बंदकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


man molested seven year old girl people protest in bareilly

घटना के विरोध में उसहैत कस्बे का बाजार बंद
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने सोमवार को सुबह सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने पास बुला लिया। आरोप है कि उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजन ने कारण पूछा। इस पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आनन-फानन आरोपी तारिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos

घटना की जानकारी कस्बे के लोगों को लगी तो भीड़ एकत्र हो गई। बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया। लोग प्रदर्शन करते हुए थाने तक पहुंच गए। घटना को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। वहीं परिजन दुष्कर्म की बात बता रहे हैं, लेकिन पुलिस दुष्कर्म का प्रयास बता रही है। थाने पर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। 

MBBS Student Death: मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत का रहस्य गहराया, सीसीटीवी खराब, कमरे में मिला ये सामान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *