Gayatri family performed havan in Adarsh Jail

आदर्श कारागार में गायत्री परिवार ने कराया 24 कुंडीय यज्ञ
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी की एकमात्र अर्धखुली जेल आदर्श कारागार में रविवार को बंदियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से 24 कुंडीय महायज्ञ किया। आदर्श बंदियों के साथ डीआईजी रामधनी, जेल अधीक्षक अनिल गौतम व जेलर अजय कुमार राय ने भी हवन किया।

Trending Videos

गायत्री परिवार की ओर से मध्य प्रदेश से आए प्रमोद बारचे व प्रेम लाल कुशवाहा ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर डीआईजी रामधनी में कहा कि जेल में यज्ञ का महत्व और अधिक हो जाता है। बंदियों की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।साथ ही वातावरण सकारात्मक हो जाता है। यज्ञ में जिला जेल के अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, ऋत्विक प्रियदर्शी, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्रा, डीपी सिंह, रामप्रताप प्रजापति, अजीत सिंह, अजय कुलवंत, महिला डिप्टी जेलर निधि यादव, अंशू व सुकन्या पराशर समेत करीब सौ आदर्श बंदी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *