कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में बृहस्पतिवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी चंदन का पुत्र सुभाष जाटव (16) बुधवार रात अपनी मां के साथ कमरे में सो रहा था। गुरुवार सुबह उसकी मां उठकर घरेलू कामकाज में लग गई, जबकि सुभाष कमरे में सोता रहा। सुबह करीब 7 बजे बिस्तर पर सो रहे सुभाष के पैर में अचानक सर्प ने डस लिया। सर्पदंश होते ही वह चीखते हुए कमरे से बाहर निकला, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुभाष दो भाइयों में छोटा था। वह गांव में रहकर अपनी मां के साथ खेती और घरेलू कार्यों में हाथ बंटाता था, जबकि उसके पिता चंदन सिंह और बड़ा भाई प्रिंस रोजगार के सिलसिले में बाहर निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *