न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Fri, 09 Oct 2026 03:51 PM IST

Jalaun News: जिले के भिटारा गांव के पास स्थित बेतवा कोल्ड स्टोर में चोरी की नीयत से घुसे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।


Jalaun Attempted theft at cold storage facility villagers nabbed two suspects while an accomplice fled scene

ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दो संदिग्ध युवक
– फोटो : amar ujala



विस्तार

जालौन जिले में भिटारा गांव के पास स्थित बेतवा कोल्ड स्टोर में चोरी की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस फरार संदिग्ध की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोर में चोरी की कोशिश के दौरान भिटारा गांव के ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई।


ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। इस दौरान एक अन्य संदिग्ध भागने में सफल रहा। मौके से एक बाइक, मोबाइल फोन और समर पंप बरामद होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें