झांसी। बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं मिला। विद्यालय का दरवाजा खुला था, मगर कक्षाओं में पढ़ाई की जगह बच्चे खेलते नजर आए। शिक्षकों की गैरमौजूदगी में विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी रसोइया महिला के भरोसे रही। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि प्रभारी शिक्षिका 23 सितंबर से छुट्टी पर हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी बबीना प्रियंका चौधरी (कार्यवाहक) ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मठ, बबीना में एआरपी के निरीक्षण में विद्यालय में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला। रसोइया मौजूद थी और बच्चे कक्षा में पढ़ने के बजाय खेलने में व्यस्त थे।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में प्रभारी और एक शिक्षक की तैनाती है। इसमें से एक शिक्षिका सीसीएल पर और प्रभारी आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। उन्होंने बताया गया कि प्रभारी शिक्षिका 23 सितंबर से छुट्टी पर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रभारी को छुट्टी की सूचना देनी चाहिए, जिससे वहां पर वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की जा सकती थी।

प्रधानाचार्य को दिया जाएगा नोटिस

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया मामले को संज्ञान में आया है। प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था होती है। ऐसी व्यवस्था बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *