रामपुरा। नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को आयोजित सेवा सेतु शिविर को लेकर स्थानीय राजनीति गरमा गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के आरोप के बाद अब माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने चेयरमैन की ओर से लगाए गए आरोपों को असत्य और निराधार बताया है। इससे शिविर के आयोजन को लेकर नगर पंचायत की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कार्यक्रम उनके ही कार्यालय में आयोजित किया गया, लेकिन उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया गया। कार्यक्रम में माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अध्यक्ष की नाराजगी के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, विधायक ने कहा कि सेवा सेतु कार्यक्रम शासन की ओर से आयोजित कराया गया था। नगर पंचायत रामपुरा के ईओ ने उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। चेयरमैन की ओर से उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *