मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान 51 किलोग्राम मांस से भरी पिकअप पकड़कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर वाहन रुकवाया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम फरोज निवासी गली नंबर तीन, रेलवे लाइन, नई बस्ती थाना गोविंदनगर और यासीन निवासी थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ बताया।

तलाशी में पिकअप के पीछे अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में 51 किलो मांस मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलीगढ़ से मांस लेकर मथुरा आते थे। पुलिस ने मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया है। सीओ आशना चाैधरी ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद



Source link