{“_id”:”6b0730387c171af585002b17″,”slug”:”cylinder-bursts-while-filling-a-balloon-mau-news-c-295-1-mau1001-155659-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mau News: गुब्बारे में गैस भरने के दौरान फटी टंकी, युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मधुबन तहसील क्षेत्र के परशुरामपुर मुस्लिम बस्ती में गुब्बारा में गैस भरने के दौरान टंकी में हुए
मधुबन। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर मुस्लिम बस्ती में मंगलवार की दोपहर गुब्बारा में गैस भरने के दौरान टंकी में हुए ब्लॉस्ट से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाराणसी बीएचयू में इलाज के दौरान युवक में मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया जा रहा है कि परवेज अहमद पुत्र सरफुद्दीन (32) अपने पिता के साथ पंक्चर की दुकान चलाते थे। किसी शादी-विवाह या मेला गुब्बारा बेचने का काम भी करते थे। मंगलवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर गैस टंकी से गुब्बारा में हवा भर रहे थे। एक शादी में गुब्बारे की आपूर्ति करनी थी। इसी बीच अचानक टंकी जोरदार धमाके के साथ ब्लॉस्ट कर गई। धमाका इतना जोरदार था कि बगल घर के घर की दीवार और छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन इलाज के लिए पहले आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए फिर वहां से वाराणसी ले गए। वाराणसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी रुकसाना बानो पर तो मानो दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की दो पुत्रियां नजरीन और साबरीन हैं जिनकी उम्र मात्र 7 और 3 साल है। मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। ग्रामीण प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक के के गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, मामले की जांच की जा रही है।
