{“_id”:”6b0b1b44a52f7e7e7209d03d”,”slug”:”two-donkeys-attack-road-youth-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-155841-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mau News: दो गधों के हमले से सड़क पर मची अफरातफरी, युवक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घोसी में खच्चरों के हमले से घायल सुनील कन्नौजिया।
घोसी नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग से कस्बा खास रोड पर शनिवार शाम दो गधों के हमले से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। बेकाबू जानवरों ने सड़क से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें कस्बा खास निवासी 20 वर्षीय सुनील कन्नौजिया पुत्र गुड्डू कन्नौजिया घायल हो गया।
कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम को कस्बा खास रोड पर लोगों की आवाजाही के दौरान दोनों जानवर अचानक बेकाबू हो गए। वे कभी बाइक सवारों की ओर दौड़ते तो कभी पैदल राहगीरों पर झपट पड़ते। जान बचाने के लिए लोग दुकानों और गलियों में घुस गए।
कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। आसपास के लोगों ने सुनील को जानवरों के चंगुल से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
स्थानीय लोगों अतुल और देवेंद्र कुमार सहित अन्य का कहना है कि कस्बा खास रोड पर पहले से ही पशुओं का जमावड़ा रहता है। शाम होते ही पशु सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। शनिवार की घटना ने इस समस्या को फिर उजागर कर दिया है।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जानवरों को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क से पशुओं को हटाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
