Last Updated:

Rojgar Mela Mau : बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के मऊ में एक दिवसीय रोजगार मेला लगने जा रहा है. मेला सुबह 10:30 बजे राजकीय आईटीआई परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय में 28 नवंबर को लगेगा. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. चयन इंटरव्यू के जरिए होगा. लोकल 18 से जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 15000 से 25,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा. सिग्मा स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वेयरहाउस सुपरवाइजर के पद पर चयन किया जाएगा. शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित है. कार्यस्थल गौतमबुद्ध नगर होगा. गतिमान एग्रोफॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बिजनेस एग्जीक्यूटिव और ग्रुप लीडर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए.

मऊ. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. मऊ में एक दिवसीय रोजगार मेला लगने जा रहा है. इसका आयोजन निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय मऊ की ओर से 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. मेला सुबह 10:30 बजे राजकीय आईटीआई परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय मऊ में लगेगा. लोकल 18 से जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. मुख्य रूप से सिग्मा स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वेयरहाउस सुपरवाइजर के पद पर चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थी को 15000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित है. कार्यस्थल गौतमबुद्ध नगर होगा.

आ रही कितनी कंपनियां 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि गतिमान एग्रोफॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बिजनेस एग्जीक्यूटिव और ग्रुप लीडर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 10,500 रुपये प्रतिमाह वेतन है. अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए. कार्यस्थल आजमगढ़, खलीलाबाद और गोरखपुर रहेगा. ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक कंपनी की ओर से एरिया सेल्स मैनेजर और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के पदों पर चयन किया जाएगा. अभ्यर्थी के लिए स्नातक होना जरूरी है. 25,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसका कार्यस्थल मऊ रहेगा.

श्री गणेश कंस्ट्रक्शन मैनपावर सर्विस मशीन ऑपरेटर के पद पर चयन करेगी. अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. कार्यस्थल भोपाल होगा. एकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम लिमिटेड की ओर से असेंबली लाइन ऑपरेटर के पद पर 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन और विजन इंडिया एवं सब्रोस लिमिटेड ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर 18,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे. इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. कार्यस्थल गौतमबुद्ध नगर और नोएडा रहेगा.

इस पोर्टल पर करें आवेदन

जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक, रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है. पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link