संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:14 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”679d282bc67455c970031e67″,”slug”:”mauranipur-girl-injured-in-stampede-dies-jhansi-news-c-11-1-bly1006-485283-2025-02-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: भगदड़ में घायल मऊरानीपुर की बच्ची की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:14 AM IST

मऊरानीपुर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में गांव स्यावरी की तीन साल की बच्ची भी घायल हो गई थी। बच्ची का इलाज टेंट सिटी के अस्पताल में चल रहा था। 30 जनवरी को उसकी मौत हो गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गांव के देवेंद्र कुशवाहा ने मोबाइल पर बताया कि वह पत्नी और बेटी के साथ प्रयागराज गए थे। 29 जनवरी को हुई भगदड़ में उनकी बेटी दब गई। उसकी माैत 30 जनवरी को हो गई। देवेंद्र ने बताया कि नैनी रेलवे स्टेशन से उन्होंने निजी एंबुलेंस की व्यवस्था की है। अब वह बेटी का शव लेकर मऊरानीपुर आ रहे हैं। संवाद