आगरा की  मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने एक बार फिर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल पर आरोप लगाए हैं। उन्हें पत्र लिखकर विशेष अधिवेशन बुलाने के लिए कहा है। अपने पत्र में लिखा कि जनहित व विकास कार्यों में उदासीनता दिखाई जा रही है। विकास कार्य न होने से पार्षदों में आक्रोश है।

 


Mayor accuses Municipal Commissioner will call special session

मेयर हेमलता दिवाकर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


loader

Trending Videos



विस्तार


मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने पूर्व में तीन बार नगरायुक्त को पत्र लिखे थे। इस बार लिखे गए पत्र में कहा कि 15वें वित्त आयोग से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपेक्षा की थी। पार्षदों के क्षेत्र में विकास कार्य, नाला, नाली, फर्श निर्माण, पार्कों का सौन्दर्यीकरण आदि के कार्यों की समीक्षा की जानी थी। मगर, कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए।

Trending Videos



Source link

अभी अभी की खबरें