{“_id”:”6b0aed23110fd9f8210fc07d”,”slug”:”the-tehsildar-inspected-the-voter-list-revision-process-meerut-news-c-73-1-mct1008-109586-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut News: तहसीलदार ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सरूरपुर। बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी लेते हुए तहसीलदार।
सरूरपुर। तहसीलदार रवि प्रजापति ने शनिवार को हर्रा, खिवाई और पांचली बुजुर्ग गांवों के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सभी अभिलेखों की गहनता से जांच की। तहसीलदार ने बीएलओ से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदनों की स्थिति पूछी। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। अपात्र और मृतक मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने को कहा। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए बीएलओ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
