मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रयास से आईसीआईसीआई बैंक के समन्वय से दिवंगत हवलदार देवेंद्र (194 मीडियम रेजिमेंट) के परिवार को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान रिकॉर्ड समय कराया गया। शास्त्रीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पूर्व सैनिक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। देवेंद्र के परिवार को आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर बीमा दावे की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया। इस सतत प्रयास के परिणामस्वरूप मात्र 18 दिनों के रिकॉर्ड समय में बीमा दावे का निस्तारण किया गया। यह उपलब्धि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ तथा आईसीआईसीआई बैंक के बीच बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। संवाद




Source link