{“_id”:”6b044480bf76227eaf09071d”,”slug”:”shahjahanpur-eo-accused-of-using-abusive-language-suspension-demanded-meerut-news-c-43-1-smrt1044-101038-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut News: शाहजहांपुर ईओ पर अभद्र भाषा का आरोप, निलंबन की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नगर पंचायत शाहजहांपुर में अधिशासी अधिकारी सचिन पवार के खिलाफ अध्यक्ष को ज्ञापन देते कस्बे के लो
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। शाहजहांपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार और सफाई नायक फईम के बीच विवाद बढ़ गया है। यह विवाद सफाई को लेकर हुई फोन वार्ता में अभद्र भाषा के प्रयोग से जुड़ा है। इसमें कस्बे के लोगों पर भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
सोमवार को शाहजहांपुर विकास मंच के अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन वसीउर्रहमान खां को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आपात बोर्ड बैठक बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की गई। मंच ने आरोपी ईओ के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजने को कहा। डॉ. यूसुफ खां, तबारकउल्ला खां, सुभाष चंद कंसल सहित कई लोग चेयरमैन से मिले।
कुछ दिन पहले ईओ सचिन पंवार ने जीपीएस लगे सफाई वाहन को लेकर सफाई नायक फहीम खां से अभद्रता की थी, जो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई। नगर पंचायत कर्मचारी और शाहजहांपुर के लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। उन्होंने ईओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और निलंबन की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और जिला प्रशासन को भी ज्ञापन भेजे गए हैं। चेयरमैन वसीउर्रहमान खां ने न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
