{“_id”:”6b0332959acf13f4ff0cda4c”,”slug”:”115-people-were-enrolled-as-hindu-hitchintaks-well-wishers-of-the-hindu-cause-on-the-first-day-of-the-vhps-campaign-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-173893-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: विहिप के अभियान के पहले दिन 115 को बनाया गया हिंदू हितचिंतक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

विहिप के शुरू हुए अभियान में शामिल पदाधिकारी, कार्यकर्ता- स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। विहिप का रविवार से हितचिंतक अभियान शुरू हुआ। जो छह दिसंबर तक चलेगा। अभियान में पूरनपुर प्रखंड में दो हजार हिंदू हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 115 लोगों को हिंदू हित चिंतक बनाया गया।
विहिप के जिलाध्यक्ष अमरीश मिश्रा, उपाध्यक्ष रूम सिंह यादव, प्रखंड मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को पूरनपुर क्षेत्र में राष्ट्र धर्म की रक्षा को घर घर जाकर समाज को जोडऩे का अभियान शुरू किया गया। दौरान हिंदू समाज को संगठित कर जाति, पंथ, संप्रदाय के भेदभाव को भूलकर भारत माता को पुन: विश्व गुरु बनाने पर चर्चा हुई।
विहिप के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। अभियान को सफल बनाने को जुटने का आवाहन किया गया। जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रखंड मंत्री के अलावा माधोटांडा के प्रखंड मंत्री राजवीर सिंह, रमेश शर्मा, अंकित पासवान, विजय राजपूत मौजूद रहे।
