http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️।       (उरईजालौन) उरई: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु आज माननीय जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव के निर्देशन में नगर पालिका/पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्पित सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रतिदिन जन-जन तक प्रचार-प्रसार हेतु घरों से नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का उपयोग किया जायेगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि नगर पालिका/टाउन एरिया में आने वाले विवादित मामलों का निसतारण सुलह-समझौते से कराते हुये इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को  अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाये। इस तरह के मामलों को प्री-लिटिगेशन के रूप में दर्ज किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उपस्थित समस्त अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 
बैठक में नगर पालिका परिषद कोंच से आर आई सुनील कुमार, नगर पालिका परिषद जालौन से प्रतिनिधि  राघवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें