Meo gang had disappeared a truck filled with 40 tons of coal that had gone to Assam

मथुरा। असम गए कोयले से भरे ट्रक को गायब करने वाले मेव गैंग के सगे भाई।
– फोटो : mathura

विस्तार


मथुरा स्पेशल टास्क फोर्स और हाईवे पुलिस ने मेव गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही हाईवे थाने में दर्ज 40 टन कोयला लेकर गायब हुए ट्रक की वारदात का भी खुलासा हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से गायब ट्रक समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि 13 नवंबर को जयगुरुदेव चौराहा स्थित ट्रांसपोर्ट के यहां से 40 टन कोयला लेकर ट्रक असम के लिए चला था, लेकिन पहुंचा नहीं। इस पर पंजाब के थाना सरहाली कलां निवासी इकबाल सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इधर स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ के एसएसपी राकेश कुमार की टीम इसी प्रकार के आरोपियों की तलाश में जुटी थी जो कि माल से भरे ट्रक को रास्ते से गायब कर देते हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली कि मेव गैंग के सदस्य आगरा से दिल्ली जाने वाले हैं। इस पर एसटीएफ ने हाईवे पुलिस के सहयोग से दोनों को नरहौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अलवर के किशनगढ़बास स्थित कुटिया पुर निवासी हाशम और शब्बीर बताए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रक को उन्होंने रास्ते में मेजराज बेग सिदियादनवा जगदीशपुर मुसाफिरखाना अमेठी सुल्तानपुर को 2 लाख 50 हजार रुपये में बेचा है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने खाली ट्रक को भी बरामद कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें