
एनएच पर धू-धूकर जलता दूध के टैंकर का केबिन
– फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ में 13 जनवरी की दोपहर में एनएच 91 एटा रोड पर गांव उमरावपुर के समीप दूध का टैंकर आग गोला बन गया। चालक ने कूद कर जान बचाई। गांव के निकट केबिन केतारों में शॉर्ट सर्किट हाने के बाद उठी चिंगारी से चलते टैंकर के केबिन में आग लग गई। देखते देखते केबिन आग का गोला बन गया।
टैंकर एटा दूध लेने जा रहा था। जैसे ही गांव उमरावपुर के पास पहुंचा टैंकर के केबिन के तारों में शॉट सर्किट के कारण उठी चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हाईवे पर एटा की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। पास ही में ढाबे से पानी लेकर लोग आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे। इस दौरान मौका पाकर चालक देवकीनंद कूद कर अपनी जान बचाई। चालक मामूली रूप से झुलस गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी, लेकिन तब तक केबिन जल कर बर्बाद हो गया।
