मिर्जापुर में बिजलीकर्मी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात वह नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में ही उनके पट्टीदारों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटकर मार डाला। शव को रास्ते में ही छोड़कर आरोपी मौके से फरा

.

चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल हालत में देख पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर अस्पताल गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बीरशाहपुर गांव का है।

अतुल के मौत की खबर सुन उनकी मां-पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है।

अतुल के मौत की खबर सुन उनकी मां-पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है।

अस्पताल में पति का शव देख पत्नी अचेत हो गई। दरोगा ने उन्हें किसी तरह संभाला।

अस्पताल में पति का शव देख पत्नी अचेत हो गई। दरोगा ने उन्हें किसी तरह संभाला।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला

बीरशाहपुर गांव के रहने वाले अतुल दूबे बिजली विभाग में सिटी ब्लॉक के मवैया पावर हाउस में एसएसओ (सब-स्टेशन ऑपरेटर) के पद पर थे। 14 साल पहले उनकी विमला देवी से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां- बड़ी बेटी रिंकी दुबे(11) और छोटी बेटी सिद्धी (14 माह) की है।

अतुल के पिता कृपा शंकर ने बताया कि उनका बेटा अतुल शनिवार रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर रास्ते में ट्यूबवेल के पास आरोपी छिपे हुए थे। जैसे ही अतुल मोड़ पर पहुंचा तो उसपर हमला कर दिया। अचानक शोर सुनाई दिया।

आवाज सुनकर वह, उनकी पत्नी और बहू मौके पर पहुंचे। वहां उनके पट्टीदार आयुष दुबे, प्रमोद दुबे, उमाशंकर दुबे और उनकी पत्नी उषा दुबे ने अतुल पर बर्मा, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

कृपा शंकर के मुताबिक, आरोपियों ने हमला करने के बाद धमकी दी कि अतुल को तो मार ही दिया है, अब तुम लोगों को भी जान से मार देंगे। इसके बाद वे मौके से भाग गए।

पिता ने बताया कि आरोपियों जमीन के लिए बेटे को पीटकर मार डाला।

पिता ने बताया कि आरोपियों जमीन के लिए बेटे को पीटकर मार डाला।

थाने जाने पर जान से मारने की धमकी

फूलचंद ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें भी धमकी दी गई है। उनसे कहा गया कि अगर वे थाने गए तो उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अतुल का अपने पटीदार प्रमोद दुबे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे, आरोपियों की तलाश

एसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

———————–

ये खबर भी पढ़ेंः-

चंदन-सिंदूर लगा बच्ची का शव पड़ोसी महिला के घर मिला:बुलंदशहर में मुंह में कपड़ा ठूंसा, माथे पर नींबू रखा था; परिजन बोले- तंत्र-मंत्र में हत्या

यूपी के बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची का शव पड़ोसी महिला के घर में मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। माथे पर नींबू रखा था और पूरे शरीर पर चंदन और सिंदूर लगा था। माना जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के लिए बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई।

बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पता चला कि पड़ोसी महिला सुबह से फरार है। उसके घर पर ताला लगा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link