अदलहाट। थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव स्थित स्वस्तिक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कराने के लिए एडवांस में पांच लाख 10 हजार रुपये लेने के बाद काम न कराने और रकम वापस न करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

थाना के बैकुंठपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार स्वस्तिक ईंट भट्ठा कमालपुर के मालिक हैं। आरोप है कि जुलाई 2026 में संभल के सलारपुर गांव निवासी साहिब अली और उसके पिता आरिफ अली ईंट पथाई के लिए मजदूर और पथेरा उपलब्ध कराने की बात लेकर भट्ठे पर आए थे। इसके बाद उन्हें एडवांस के तौर पर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन कुल पांच लाख 10 हजार रुपये दिए गए। आरोप है कि दोनों ने न तो काम कराया और न ही रकम वापस की। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक की तहरीर पर संभल के सलारपुर गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद