फतेहपुर सीकरी। विकास खंड के ग्राम सिकरौदा में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों के तहत नवनिर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक चाैधरी बाबूलाल ने किया।


मुख्य मार्ग से रोहन के घर तक बनी इस सीसी रोड का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया। सड़क बनने से ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर चौधरी, डॉ. राजकमल, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डब्बू प्रधान, थाना प्रभारी आनंदवीर, रामवीर सिंह, देवीसिंह, डॉ. मान सिंह, मुकेश कुमार, थानसिंह, बच्चू सिंह, जगदीश, पोपसिंह पहलवान, कल्लाराम, प्रदीप राजहंस, कुलदीप चौधरी, बलवीर सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *