आगरा में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सदर थाना क्षेत्र में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स रात में अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए। उनके बेटे ने थाने में नगला टेकचंद निवासी विनय व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में लगी है।

डिफेंस एस्टेट फेज-1 बुंदूकटरा निवासी विवेक धर्मेश ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि 15 जुलाई को उनके पिता विधायक डॉ. जीएस धर्मेश का जन्मदिन था। इस खुशी में पार्टी समर्थकों ने मधुनगर चौराहे, भीम वाटिका, देवरी रोड व अन्य स्थानों पर बधाई देने के लिए होर्डिंग्स लगाए थे। होर्डिंग में उनके पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी का नाम लिखा था। अज्ञात लोगों ने 15 जुलाई की रात में ही होर्डिंग्स फाड़ दिए।

विवेक धर्मेश का कहना है कि आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि नगला टेकचंद निवासी विनय ने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर होर्डिंग्स फाड़े हैं। जिससे उनके पिता की छवि पर खराब असर पड़ा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है। 

ये भी पढ़ें-Uttarakhand Cloud Burst: आगरा से भेजी गई मदद…पांच विमानों में 13.5 टन राहत सामग्री, 114 जवान भी पहुंचे

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *