Monkeys are destroying farmers' crops in the fields, farmers are worried

अमांपुर में फसलों को नुकसान पहुंचाते बंदर
– फोटो : संवाद

अमांपुर। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की संख्या अधिक है। बंदरों के उत्पात से लोग परेशान है। बंदर किसानों की खेतों में खड़ी फसल उजाड़ रहे हैं। वहीं बाग में भी फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्या पर नहीं दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदर पकड़वाए जाने की मांग की है।

Trending Videos

कस्बा अमांपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिनप्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के भय से लोगों का राह चलना तक दूभर हो गया हैं। बंदर सड़कों और घरों की छतों पर डेरा जमाकर बैठ जाते हैं। आए दिन लोग हमला कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं घरों की छतों पर जाने से डरती हैं। इतना ही नहीं बंदर खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदर पकड़वाए जाने के लिए नगर पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित रुप से शिकायत की है। फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से बंदर को पकड़वाए जाने की मांग की है।

लोगों की समस्या को देखते हुए बंदर पकड़वाए जाने के लिए वन विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द ही क्षेत्र से बंदरों को पकड़वाकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। – चांद अली, चेयरमैन, नगर पंचायत अमांपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें