मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को हत्याकांड में मां के हाथ होने का शक है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां पति को छोड़कर अन्य युवक के साथ रहती थी। महिला ने परिजनों को बताया था कि बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद उसने ही बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी।
बच्चे के परिजनों को घटना पर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस बच्चे की मां सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।