ठाकुरद्वारा। गांव कालेवाला निवासी जितेंद्र उर्फ आसे ( 32) छत्तीसगढ़ की सरिया फैक्टरी में काम करते समय जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता हरकेश सिंह ने बताया कि वह फैक्टरी में फोरमैन थे। दो नवंबर को फैक्टरी में लोहे के जीने से उतर रहे थे। अचानक जीना टूट गया। गंभीर हालत में वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। देर रात जितेंद्र का शव गांव पहुंचा तो पत्नी कंचन देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


ढकिया-डिलारी मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें डिलारी के गांव सलेम सराय निवासी रियाजुल और गांव लौंगी खुर्द निवासी विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। संवाद



Source link