भरथना। कस्बा के मोहल्ला विशंभर कॉलोनी में बीते सोमवार को किराना व्यापारी के साथ देर रात हुई लूट के मामले में पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने पर बदमाशाें का सुराग नहीं लगा सकी है। अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बावजूद टीमें खाली हाथ हैं।
भरथना क्षेत्र के विशंभर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी गोविंद शाक्य के साथ 16 लाख रुपये व मोबाइल की लूट हो गई थी। इससे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा बना हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को डीआईजी हरीश चंदर ने एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव आदि पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना के जल्द खुलासे का दावा किया। पुलिस अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
