{“_id”:”671a9370158a3fa97802c89e”,”slug”:”murder-report-on-two-brothers-orai-news-c-224-1-ori1005-121403-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दो सगे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के पचीपुरा खुर्द में 58 वर्षीय अधेड़ चालक की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत का मामला सामने आया था। हत्या का आरोप लगा रहे मृतक के परिजन पहले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की जिद पर अड़ गए और मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया। दूसरे दिन जब दो भाइयों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने में एफआईआर दर्ज हुई इसके बाद गुरुवार की दोपहर अंतिम संस्कार किया।
नगर के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी राजाराम कुशवाहा (58) गेदौली निवासी राजू के यहां पिछले कई महीनों से ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। बुधवार को कैलिया थाना क्षेत्र के पचीपुरा खुर्द में ट्रैक्टर से जमीन लेवलिंग के लिए गया था और कुछ समय बाद उसके पुत्र संजीव को सूचना मिली कि उसके पिता की ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे दब कर मौत हो गई है।
घटना के बाद से मृतक का पुत्र हत्या की आशंका जताते हुए सबूत मिटाने का आरोप लगा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया।
सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार राय व कैलिया थानाध्यक्ष राजीव वैस भारी पुलिस बल के साथ घर पहुंच गए। सीओ के समझाने के बाद भी परिजन एफआईआर लिखने की अपनी जिद पर अड़े रहे। कैलिया पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर राजू कुमार उर्फ राजू व शरद पुत्रगण शिवराम निवासी गेंदौली थाना कैलिया के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर ली। इसके बाद गुरुवार की दोपहर मृतक का कैलिया बाईपास पर बने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
