Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October

1 of 7

Mushtaq Khan
– फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के खलनायकों ने अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण की पटकथा अक्तूबर माह में लिख दी और महीनेभर तक इंतजार किया। दरअसल, नोएडा में हुई मुलाकात के दौरान हां बोलने पर मुश्ताक खान आरोपियों के जाल में फंस गए। 

अब मुश्ताक खान ने अपने एक इंटरव्यू में विस्तार से पूरा वाकया सुनाते हुए बॉलीवुड को सीख दी है। हालांकि इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन की गिरफ्तारी होना बाकी है।

 




Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October

2 of 7

Mushtaq Khan
– फोटो : instagram

केस का खुलासा होने के बाद अभिनेता मुश्ताक खान ने मुंबई में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पास अक्तूबर माह के आखिर में एक फोन आया। कॉलर ने कहा कि मुश्ताक सर…कैसे हैं आप। मुश्ताक खान ने पूछा कौन बोल रहे हैं..। सामने वाले ने कहा- मैं राहुल सैनी बोल रहा हूं… पहचाना, नोएडा में मिले थे। मुश्ताक खान बताते हैं कि नोएडा में मुलाकात की बात पर हां कहना पड़ा।

 


Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October

3 of 7

Mushtaq Khan
– फोटो : instagram

राहुल सैनी ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाले इवेंट के नाम पर बुकिंग की। इसके बाद चार नवंबर को उनके खाते में 25 हजार रुपये डाल दिए गए। 20 नवंबर को शाम चार बजे की एयर इंडिया फ्लाइट का टिकट बुक किया। रिटर्न टिकट भी बुक करके मुश्ताक खान के पास भेज दिया गया।


Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October

4 of 7

Mushtaq Khan
– फोटो : facebook

दस बाइ दस फुट के कमरे में रखा

इंटरव्यू में मुश्ताक खान बताते हैं कि बीस नवंबर को चुनाव में मतदान करने के बाद करीब दो बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गया। जहां पता लगा कि पौने चार बजे की फ्लाइट एक घंटा लेट है। दिल्ली से उनका अपहरण करके बिजनौर लाया गया। जहां उन्हें मुख्य आरोपी लवी पाल के घर में बने दस गुणा दस फुट के कमरे में रखा गया।


Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October

5 of 7

mushtaq khan
– फोटो : अमर उजाला

मुश्ताक खान ने दूसरे अभिनेताओं को भी सतर्क किया

इसके बाद एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। इस बीच आरोपी इस जद्दोजहद में लगे थे कि हमारे नाम पर ट्रांसफर किए बिना पैसा कैसे निकालें। इस इंटरव्यू में मुश्ताक खान ने दूसरे अभिनेताओं को भी सतर्क किया। कहा कि इवेंट बुकिंग पर जाने से पहले संबंधित थाने में जानकारी करें। बुकिंग करने वाले का आधार कार्ड मंगाए।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *